News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया एलान


President Election 2022 दिल्ली में हुई भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए ने बड़ी घोषणा की। पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान कर दिया है। जानें क्या कहा जेपी नद्दा ने-

नई दिल्ली, । दिल्ली में हुई भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में एनडीए ने बड़ी घोषणा की। पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, ‘पहली बार किसी महिला आदिवासी प्रत्याशी को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।’