Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

धनतेरस पर खरीदना है सोना तो शाम तक न करें इंतजार


नई दिल्ली, : अगर आप धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। धनतेरस, रोशनी के त्योहार दिवाली या दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन लोग सोना और आभूषण खरीदते हैं क्योंकि मान्यता है कि इस दिन खरीदरी से उनके घरों में समृद्धि आएगी।

कारोबारियों का मानना ​​है कि इस साल धनतेरस 2022 में भारी खरीदारी हो सकती है। आज धनतेरस के दिन कुछ सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 3,500 रुपये की गिरावट आई है। दूसरी ओर कहीं-कहीं चांदी 15,000 रुपये सस्ती हो गई है।

Today Gold Silver Rates इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24K सोने की कीमत 50,062 रुपये प्रति 10 ग्राम है। goodreturns.in के मुताबिक 50,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

jagran

ये है नई कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार धनतेरस 2022 पर सोने की लेटेस्ट कीमतें इस तरह हैं –

24K सोना- 50,062 रुपए प्रति 10 ग्राम

22K सोना- 45,857 रुपए प्रति 10 ग्राम

18K सोना- 37,547 रुपए प्रति 10 ग्राम

कल क्या था सोने का भाव

  • दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत कल 50,600 रुपये थी।
  • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 50,450 रुपये के भाव पर बिक रहा था।
  • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 50,450 रुपये में मिल रहा था।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 50,600 रुपये में बिक रहा था।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना कल 50,450 रुपये में था ।
  • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 50,480 रुपये था।

jagran

चांदी की कीमतों में गिरावट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 1 किलो चांदी की कीमत में 15,335 रुपए की गिरावट आई है। चांदी की कीमत में लगातार गिरावट आई है। आपको बता दें कि मार्च में चांदी 70,890 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। फिलहाल चांदी की कीमत 55,555 रुपये प्रति किलो है। शुक्रवार को चांदी की कीमतें पिछले शुक्रवार की कीमत 56,042 रुपये की तुलना में 55,555 रुपये पर बंद हुईं। इस हिसाब से देखें तो सप्ताह में 487 रुपये की गिरावट थी।