Latest News खेल

न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा, कॉन्वे ने बनाए नाबाद 92 रन


  1. नई दिल्ली, । सुपर-12 का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पिछले साल की रनर-अप टीम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेवॉन कॉन्वे के 92 और फिन एलेन के 42 रनों की पारी के दम पर 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रनों का लक्ष्य रखा।

इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से फिन एलन और डेवॉन कॉन्वे ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी और चौथे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। कॉन्वे ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे विकेट के लिए विलियमसन और कॉन्वे ने 69 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड की पारी, डेवॉन कॉन्वे ने बनाए नाबाद 92 रन

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवॉन कॉन्वे की नाबाद 92 और फिन एलन की 42 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए। आखिर में जिमी निशम ने 13 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।

इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने फिन एलन और डेवॉन कॉन्वे उतरे। फिन एलन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए चौथे ओवर में ही टीम का स्कोर 50 पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड को पहला झटका 56 के स्कोर पर फिन एलन के रूप में लगा। उन्होंने 42 रन बनाए और जोश हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका विलियमसन के रूप में लगा। उन्हें 23 के स्कोर पर एडम जैम्पा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। जल्द ही न्यूजीलैंड को फिलिप्स के रूप में तीसरा झटका लगा। उन्हें 12 रन के निजी स्कोर पर हेजलवुड ने आउट किया।

  • 02:19 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 200/3 ओवर 20

    इस पारी की आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने जॅाश हेजलवुड आए। हेजलवुड ने अपनी पहली गेंद शानदार यॅार्कर की। वहीं, दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने दो रन चुराए। चौथी गेंद पर कॉन्वे ने अजीबोगरीब शॅाट खेलते हुए तीन रन बटोर लिए। वहीं, आखिरी गेंद पर जिमी नीशम ने छक्का जड़कर 200 का आंकड़ा छू लिया। नीशम ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए।

  • 02:14 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 186/3 ओवर 19

    इस पारी में अपनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर कॅान्व ने एक हवा में शॅाट खेला लेकिन गेंद फिल्डर से दूर थी। यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से काफी अच्छा रहा। हालांकि इस ओवर की आखिरी गेंद पर कॉन्वे ने चौका जड़ दिया। 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए।

  • 02:09 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 176/3 ओवर 18

    18वें ओवर की दूसरी गेंद पर नीशम ने कमिंस की गेंद पर छक्का जड़ दिया। धीमी गति की गेंद को पहले नीशम ने पढ़ा और फिर मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं, इस ओवर में कमिंस दबाव महसूस कर रहे हैं। इस ओवर में कमिस ने दो वाइड दिए। पांचवी गेंद, फुल टॅास थी लेकिन सिर्फ दो ही रन बने। इस ओवर में 15 रन बने।

  • 02:04 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड 161/3 ओवर 17

    ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने जिमी नीशम आए। वहीं, इस पारी में अपनी अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने कमला का टाइमिंग लगाकर चौका जड़ दिया। वहीं, दीसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर सिर्फ तीन सिंगल आए। इस ओवर में 9 रन बने।

  • 02:00 PM, 22 Oct 2022

    ग्लेन फिलिप्स आउट, स्कोर 152/3

    16वें ओवर में गेंदबाजी करने जाॅश हेजलवुड आए। दूसरी गेंद पर  फिलिप्स ने कट शॅाट मारने का प्रयास किया लेकिन गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा रिव्यू लिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं। थर्ड अंपायर ने भी नॅाट आउट करार दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर फिलिप्स ने ऑफ साइड की ओर चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर जॅाश हेजलवुड को सफलता मिली। हेजलवुड ने फिलिप्स को काउट-एंड-बोल्ड कर दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 12 रन बनाए।

  • 01:53 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 144/2 ओवर 15

    इस मैच में आखिरी बार गेंदबाजी करने स्पिनर ऐडम जैम्पा आए। इस पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को ज्यादा बड़ा शॅाट खेलने का मैका नहीं मिला। हालांकि इस ओवर की चौथी गेंद पर कॅान्वे ने चौका बटोर लिया। इस ओवर में 10 रन बने।

  • 01:48 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 134/2 ओवर 14

    केन विलियमसन के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए ग्लेन फिलिप्स आए। वहीं, 14वें ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने तीन रन बटोर लिए। वहीं, फिलिप्स ने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। इस ओवर में 9 रन बने। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 134 रन बनाए।

  • 01:44 PM, 22 Oct 2022

    कप्तान विलियमसन एलबीडब्लू, स्कोर 125/2

    ऐडम जैम्पा की पहली गेंद पर कॉन्वे ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में कॉन्वे लगातार आक्रमक शॅाट खेल रहे हैं। वहीं, इस ओवर की पांचवी गेंद पर कप्तान विलियमसन रिवर्स- स्वीप शॅाट खेलने के प्रयास मे एलबीडब्लू हुए। हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से रिव्यू लिया गया। हालांकि रिव्यू का कोई फायदा नहीं हुआ। विलियमसन 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 125 रन बनाए।

  • 01:38 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 114/1 ओवर 12

    12वें ओवर में गेंदबाजी करने मिचेल स्टार्क आए। इस ओवर की पहली चार गेंदों पर चार सिंगल बने। यह ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से काफी अच्छा रहा। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने।

  • 01:33 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 109/1 ओवर 11

    ड्रिंक्स के बाद न्यूजीलैंड ने आक्रमक शुरुआत की है। 11वें ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन ने लेग स्टंप की ओर छक्का जड़ दिया। इस ओवर में स्टॅायनस स्पीड मिक्स करते हुए गेंदबाजी कर रहे हैं। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी बन चुकी है। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 109 रन बनाए।

  • 01:28 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 97/1 ओवर 10

    इस पारी में मिचेल स्टार्क दूसरी बार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में स्टार्क ने जबरदस्त वापसी की। इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं आए। इस ओवर में सिर्फ 7 रन बने। बता दें कि 10 ओवर के बाद कॅान्वे ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए। वहीं, विलियमसन ने 16 गेंदों पर 12 रन बनाए हैं। इस समय न्यूजीलैंड का रन रेट  लगभग 9 रन प्रति ओवर के करीब है। 10 ओवर के बाद कीवी टीम ने 1 विकेट गंवाकर 97 रन बनाए।

  • 01:22 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 91/1 ओवर 9

    9वें ओवर में गेदबाजी करने स्पिनर ऐडम जैम्पा आए। इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए। वहीं, पांचवी गेंद पर कॅान्वे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर जैम्पा ने कॅान्वे के खिलाफ एलबीडब्लू की अपील की। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से रिव्यू लिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस ओवर में 9 रन बने। बता दें कि 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 91 रन बनाए।

  • 01:16 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 81/1 ओवर 8

    आठवे ओवर में गेंदबाजी करने स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पहली गेंद पर कॅान्वे ने 2 रन बटोर लिए। इस ओवर में स्टॉयनिस ने एक अतिरक्त रन वाइड के रूप में दिया। इस ओवर में 7 रन बने। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 81 रन बनाए।

  • 01:10 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 74/1 ओवर 7

    पावरप्ले खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर  ऐडम जैम्पा को लेकर आए। हालांकि इस ओवर की पहली गेंद पर कॉन्वे ने ऑफ स्टंप पर चौका लगा दिया। इस ओवर में 9 रन आए। सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 74 रन बनाए।

  • 01:06 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 65/1 ओवर 6

    छठे ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर कॉन्वे ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में सिर्फ एक चौका लगने के बाद भी सिर्फ 5 रन बने। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 65 रन बनाए।

  • 01:01 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 60/1 ओवर 5

    पांचवे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जॉश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। ऐलन के आउट होने के बाद  केन विलियमसन ने इस ओवर की पांचवी गेंद पर ऑफ साइड की ओर चौका लगा दिया। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 60 रन बनाए।

  • 12:56 PM, 22 Oct 2022

    फिन ऐलन क्लीन बोल्ड, जॅाश हेजलवुड ने किया आउट

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने शानदार शुरुआत की। वहीं, इस ओवर की पहली गेंद पर जॉश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। जॅाश ने ऐलन को क्लीन बोल्ड कर दिया। ऐलन 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।

  • 12:53 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंज का स्कोर 56/0 ओवर 4

    ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर रही है। चौथे ओवर में गेंदबाजी करने मार्कस स्टॉयनिस आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर फिन ऐलन ने रूम बनाया और लेंथ गेंद को लांग ऑन पर छक्क लगा दिया। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 56 रन बनाए।

  • 12:48 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 46/0 ओवर 3

    तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने पैट कमिंस आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन को एक जीवनदान मिला। एडम जंपा ने ऐलन का कैच छोड़ दिया और गेंद 4 रनों के लिए सीमा रेखा पार कर गई। वहीं, तीसरी गेंद पर ऐलन ने चौका लगा दिया। पांचवी गेंद पर ऐलन ने शॉर्ट पिच गेंद पर पुल लगाकर छक्का बटोर लिया। इस ओवर में 17 रन बने। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 46 रन बनाए।

  • 12:42 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 29/0 ओवर 2

    दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने जॉश हेजलवुड आए। डेवन कॉन्वे ने इस ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर काॅन्वे ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका लगा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर फिन ऐलन ने कड़क चौका लगा दिया। इस ओवर में 15 रन बने।

  • 12:36 PM, 22 Oct 2022

    न्यूजीलैंड का स्कोर 14/0 ओवर 1

    न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी करने डेवन कॉन्वे और फिन ऐलन आए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने मिचेल स्टार्क आए। इस मैच की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन ने ऑन साइड की ओर चौका जड़ दिया। वहीं, तीसरे गेंद पर फिन ऐलन ने मैच का पहला छक्का जड़ दिया। पांचवे गेंद पर सीधे बल्ले से  फिन ऐलन ने एक और चौका लगा दिया। पहले ओवर में 14 रन बने।

  • 12:16 PM, 22 Oct 2022

    मुझे गेंदबाजी करने में आएगा काफी मजा: ट्रेंट बोल्ट

    मैच शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा, हम इस टूर्नामेंट के लिए काफ़ी उत्साहित हैं। यह सही बात है कि बारिश के के कारण हमारे अभ्यास मैच के लिए ज़्यादा समय नहीं मिला लेकिन मौसम को हम कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। आज आकाश में बादल हैं और मुझे गेंदबाजी करने में काफी मजा आएगा।

  • 12:09 PM, 22 Oct 2022

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॅास, न्यूजीलैंड की पहली बल्लेबाजी

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने सिक्का उछाला। ऑस्ट्रेलिया ने टॅास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  स्टीव स्मिथ, केन रिचर्ड्सन, कैमरन ग्रीन और एश्टन एगार आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन ने भी कहा कि यदि वह भी टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते।