Latest News नयी दिल्ली

नवजोत सिंह सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को दी शुभकामनाएं


चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भगवंत मान को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू के नेतृत्व में पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार पार्टी को महज 18 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। खुद नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से हार गए। सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा। वह भी बुरी तरह हारे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आज एक ट्वीट कर लिखा कि सबसे खुशनसीब आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता। उन्होंने भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना प्रधान पद से पांच शब्दों का इस्तीफा ट्वीट किया था।

सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा कि सबसे खुशनसीब व्यक्ति वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता… भगवंत मान पंजाब में माफिया विरोधी नए युग की शुरुआत करें, उम्मीदों के पहाड़ के साथ…’ ‘हमेशा अच्छा हो…।’

नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि उम्मीद है कि पंजाब को जनहितैषी नीतियों के साथ पुनरूद्धार के रास्ते पर वापस ले जाएंगे। हमेशा अच्छा हो…।’ सिद्धू इससे पहले भी शानदार जीत पर आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी। उन्होने लिखा था कि लोगों की आवाज, भगवान की आवाज।