पटना

नाबालिक बनी बिन ब्याही माँ, पीड़िता ने एसएसपी से लगायी गुहार 


प्राथमिकी दर्ज, पाँच नामजद बनाये गये 

मुजफ्फरपुर। जिले  में मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है गायघाट इलाके के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता 17 साल की नाबालिक मां बन गई है। थाने में दाैड़ने के बाद जब उसका केस नहीं लिया गया ताे उसने एसएसपी जयंत कांत से  कार्यालय में गाेद में बच्चे काे लेकर मिली। इसके बाद गायघाट थाने में उसके बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति मनाेज सहनी समेत पांच काे नामजद आराेपी बनाया गया है। सभी आराेपी फरार है।

गाेद में बच्चा लेकर लड़की पुलिस के साथ शनिवार काे काेर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची। हालांकि साेमवार काे उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इससे पहले एसकेएमसीएच में उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। पुलिस ने आराेपी कंचन सहनी की मां शैल देवी काे गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस काे बताया है कि बीते साल 20 अक्टूबर काे उसके गांव का कंचन सहनी पूर्व मुखिया मनाेज सहनी के अलावा चार लाेगाें ने उसका अपहरण कर लिया था। कंचन और मनाेज पूर्व से शादीशुदा हैं। अलग-अलग जगहाें पर घर में बंद रखकर सभी ने बलात्कार किया। धमकी दिया था कि केस किया ताे जान से मार देंगे। फिर भी थाने गई लेकिन केस नहीं लिया गया।

इस तरह गर्भवती हाेने के कारण बीते 15 अगस्त काे एक बच्चा हुआ। आराेपियाें के यहां गई ताे सभी ने दरवाजे पर से मारपीट कर भगा दिया। कंचन सहनी के पिता  घर के लाेगाें ने धमकी दिया कि केस किया ताे तेजाब से नहला देंगे। गायघाट थाने में भी इन लाेगाें की पकड़ थी इसलिए केस नहीं लिया गया।