पटना

राष्ट्रपति को भाया खादी मॉल, खरीदा पैजामा, कुर्ता और साड़ी


बिहार में चल रहा है खादी के बढ़ावा का प्रयास

(आज समाचार सेवा)

पटना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खादी माल पसंद आया। खादी के  वस्त्रों को देख गदगद हुए और कहा, बिहार में खादी को बढ़ावा देने का बढिय़ा प्रयास चल रहा है। इसका विस्तार होना चाहिए। ऐसे मॉल हर जगह होना चाहिए। इससे बुनकरों को रोजगार मिलेगा साथ ही खादी अलग-अलग डिजाईन में बाजार में उपलब्ध होगा।

.

राष्ट्रपति कोविंद अपने लिए खादी का पैजामा, कुर्ता और पत्नी के लिए दो साड़ी खरीदा। मॉल में एक साड़ी कीमत ३२०० रुपये थी, जिसका उन्होंने भुगतान किया। मॉल की साज-सज्जा देख राष्ट्रपति गदगद होकर उसे विस्तारित करने की जरूरत पर बल दिया। इसी क्रम में उद्योग मंत्री सैयाद शहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार खादी के विस्तार के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में तत्परता से काम चल रहा है। राष्ट्रपति वहां पूर्वाह्न १०.२५ बजे पहुंचे और वहां लगभग २० मिनट ठहरे। राष्ट्रपति हर फ्लोर पर जाकर खादी उत्पाद का अवलोकन किया। उनके आगमन को लेकर पूरा मॉल सज धज कर तैयार था।

राष्ट्रपति इससे पूर्व महावीर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बुद्घ स्मृति पार्क पहुंचे। वहां हर खंड को देखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को विधानसभा के कार्यक्रम के दौरान उनसे विपश्यना योग केंद्र जाने का अनुरोध किया। वहां जाकर उन्होंने कुछ देर बिताया। राष्ट्रपति अंत में पटना सिटी के गुरूद्वारा पहुंच गुरू दरवार में मत्था टेका। उन्हें शिरोपा सौंपा गया। पटना सिटी से लौटने के बाद दिल्ली लौट गये। एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभाध्यक्ष विकुमार सिन्हा, मुख्य सचिव त्रिपुरी शरण, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल एवं अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय संजय कुमार समेत कई अधिकारी ने उन्हें विदाई दी।