Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

लखीमपुर हिंसा: BJP कार्यकर्ता के घर जाने पर किसान मोर्चे ने योगेंद्र यादव को किया निलंबित


  1. नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को लखीमपुर हिंसा के दौरान जान गंवाने वाले मृतक भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर जाने की वजह से 1 महीने के लिए निलंबित कर दिया। यह फैसला आज आयोजित एसकेएम की बैठक में लिया गया, जिसमें यादव भी मौजूद थे।

योगेंद्र यादव इससे पहले लखीमपुर हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के आवास पर गए थे और परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उनके दौरे के बाद से ही पंजाब के किसान संघ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को लखीमपुर हिंसा के चार आरोपियों की पुलिस को तीन दिन की हिरासत में दे दिया, जिसमें चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे।

कोर्ट ने सुमित जायसवाल, सत्य प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सत्यम, नंदन सिंह बिष्ट और शिशु पाल को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों को तिकोनिया इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया और 19 अक्टूबर को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।