पटना

नारी सशक्तिकरण की अनूठी पहल-हस्त जांता कुटीर उद्योग


रूपौली (पूर्णिया))आससे)। रूपौली प्रखंड क्षेत्र के टीकापट्टी चांदपुर टोला गांव में नारी सशक्तिकरण की अनूठी पहल को मूर्त रूप देते समग्र विकास के लिए हस्त जांता कुटीर उद्योग का विधिवत शुरुआत पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न किया गया। यश कीर्ति राज कुटीर उद्योग की स्थापना स्थानीय पलक कुमारी के द्वारा किया गया है।

कुटीर उद्योग शुरुआत होने से यहाँ के लोगों को अपने नानी, दादी द्वारा निर्मित हस्त निर्मित चना सत्तु के स्वाद का एहसास दिलाएगा। जो स्थानीय महिलाओं द्वारा सत्तु के लिए चना से तैयार चना दाल को हस्त जांता से पीसकर सत्तु बनाने की बात बताई गई।

यश कीर्ति राज उद्योग की संचालिका पलक कुमारी ने बताया कि शुद्ध चना सत्तु उद्योग के लिए फिलहाल नारी सशक्तिकरण को बल प्रदान करते हुए 15 महिलाओं की सेवा ली जा रही है। महिलाओं के द्वारा उपलब्ध चना को वाष्पीकरण कर नमक के साथ भून, भूने चने से भूसा निकाल कर चना दाल को हाथ चालित जांता में पीसकर सत्तु तैयार किया जा रहा है।

वर्तमान में 100, 250, 500 ग्राम और 1 किलोग्राम तक का पैकेट तैयार किया जा रहा है। बाजार में जरूरत के हिसाब से पैकेट के वजन को बढा़या भी जा सकता है और कार्य के हिसाब से 50 महिलाओं को रोजगार मुहैया कराई जाने की प्रवल संभावना दिखाई दे रही है। फिलहाल कार्य के अनुरूप प्रति महिला 200-250 रूपये तक की कमाई कर रही है।