पटना

नालंदा जिला जदयू का जंबोजेट कार्यकारिणी की घोषणा


अध्यक्ष के अलावे 29 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता, 35 सचिव तथा 32 सदस्यीय कार्यकारिण

बिहारशरीफ (आससे)। बुधवार को जदयू जिला कार्यालय में जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई। सूची जारी करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर ने कहा कि प्रदेश से अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। इसमें अध्यक्ष के अलावा 29 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 01 कोषाध्यक्ष, 02 प्रवक्ता, 35 सचिव, 32 कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

जबकि पदेन सदस्य के रूप में सदस्य लोकसभा, सदस्य राज्यसभा, सदस्य विधान सभा, सदस्य विधान पार्षद, मूल पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सदस्य लोकसभा, पूर्व सदस्य राज्यसभा, पूर्व सदस्य विधान सभा,पूर्व सदस्य विधान परिषद, पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है।

श्री ठाकुर ने बताया कि इस कमेटी में सभी धर्म जात का समायोजन है जबकि युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी को घर-घर तक पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है। पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य है।

मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिद्दीकी एवं विधानसभा प्रभारी अजय पटेल ने कहा की पूरा पार्टी परिवार की तरह मिलकर काम करेगा और जदयू को बुलंदी तक ले जाकर नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेगा। सुखद बिहार, संपन्न बिहार, खुशहाल बिहार बनाने में सब लोग अपनी भूमिका अदा करेंगे।