पटना

जहानाबाद: बाढ़ प्रभावित दर्जनों गांव का विधायक ने किया दौरा


जहानाबाद। स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने बुधवार को रतनी फरीदपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुरहारा पंचायत के सभी गांवों का दौरा किया। साथ ही साथ पंडौल पंचायत, सिकन्दपुर पंचायत, नारायणपुर पंचायत, रतनी पंचायत, नेहालपुर पंचायत के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों के समस्याओं के रूबरू हुए। साथ ही विधायक श्री यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

विधायक श्री यादव ने प्रभावित लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक न ही राहत सहायता वितरण का कार्य ही प्रारंभ हुआ है। ऐसी स्थिति में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की जिदंगी भगवान भरोसे कट रही है। विधायक श्री यादव ने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम, मवेशियों के लिए चारा एवं आम जनता के बीच राहत सहायता वितरण कराने की मांग किया है।

साथ ही विधायक श्री यादव जिला प्रशासन से बाढ़ के कारण जहॉ तहां सड़क का कटाव हो गया है उसकी तत्काल मरम्मती कराने की बात कही। विधायक श्री यादव ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप नदियों के किनारे न जाए।