पटना

नीतीश सरकार के 16 वर्ष पूरे होने पर 24 को जदयू करेगा कार्यक्रम


पटना (आससे)। प्रदेश जदयू कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधान पार्षद सह पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। नीतीश सरकार के १६ साल पूर होने पर प्रेस को संबोधित हुए प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार की चौथी पारी का एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस बीच सरकार ने कई उपलब्धियों हासिल कीं। सात निश्चय योजना के प्रथम फेज में बिहार की हर पंचायत और हर वार्ड की तस्वीर बदली है।

उन्होंने कहा कि सात निश्चय के दूसरे फेज में भी बिहार के विकास के लिए कई योजनाएं चल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचाया जाये। इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। पानी, बिजली, सडक़, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में लायी गयी है। मुख्यमंत्री की सोच का ही प्रतिफल है कि आज बिहार विकास की गाथा लिख रहा है। बीते १६ वर्षों में बिहार ने जो ऊंचाई प्राप्त किया है यह देश और दुनिया देख रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सुशासन की सरकार के १६ वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में २४ नवम्बर को पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल होंगे। वहीं विधान पार्षद सह पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि सरकार के १६ साल पूरे होने पर पाटी्र ने तय किया है कि समदर्शी नेतृत्व और समावेशी विकास के १५ साल बेमिसाल पार्टी का नारा होगा। नीरज कुमार ने बताया कि २४ नवम्बर को प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिला मुख्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।