Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

नॉर्वे : सिरफिरे युवक ने तीर-धनुष से किया हमला, 5 लोगों की मौत


नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से लगभग 82 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोंग्सबर्ग शहर में तीर-धनुष से लैस एक व्यक्ति ने कम से कम 5 लोगों की हत्या कर दी 2 अन्य लोगों को घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम के हमले में घायल हुए दो लोगों में से एक पुलिस अधिकारी भी वहां सादे कपड़ों में मौजूद था।

बुधवार देर रात नॉर्वेजियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एनआरके) ने दक्षिण-पूर्व पुलिस जिले के पुलिस प्रमुख ओविंद आस ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों घायल इस समय अस्पताल में हैं।

आस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6.13 बजे पुलिस को कई संदेश मिले कि एक व्यक्ति बाजार में तीर-धनुष लेकर घूम रहा है उसने कई लोगों पर हमला भी किया।