Latest News पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी


 चंडीगढ़। Charanjeet Singh Channi meet Punjab CM Bhagwant Mann:  पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चंडीगढ़ में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने भगवंत मान को एक गुलदस्ता भी भेंट किया। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों चर्चाओं से दूर हैं।

मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की ऐसी आंधी चली की दूसरा कोई भी दल उनके सामने टिक नहीं पाया। बड़े-बड़े दिग्गज भी आप उम्मीदवारों से हारे हैं। आप ने कुल 117 सीटों में से रिकॉर्ड 92 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के खाते में कुल 18 सीटें ही आई हैं। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी हार गए हैं। उन्होंने अलग-अलग दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने उन्हें पटखनी दी है। चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि कांग्रेस को 18 एमएलए के साथ विपक्ष में बैठने का मौका मिल गया है। क्योंकि कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनी है।