News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

रूस ने रिव्ने मिलिट्री ट्रेनिंग ग्रांउड पर किया मिसाइल से हमला, कीव में बमबारी में मारे गए 6 लोग


  • रूस और यूक्रेन युद्ध को आज 26 दिन हो गए हैं। इससे पहले रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार दो दिन तक हाइपरसोनिक मिसाइल दागी गई। जिसमें यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर बेंगलुरू पहुंच गया है।

नई दिल्ली, । रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज 26वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ने कहा है कि वे रूस के साथ बातचीत और समझौते के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर रूस के साथ बातचीत विफल होती है तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। वहीं, यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर बेंगलुरू पहुंच गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हवाईअड्डे पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बच्चे (नवीन शेखरप्पा) की यूक्रेन में जान चली गई। नवीन का पार्थिव शरीर यूक्रेन से यहां लाना बहुत मुश्किल था। ये बहुत साहस की बात है। हमारे प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और सरकार ने ये करके दिखाया। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्काट मारिसन द्वितीय भारत-आस्ट्रेलिया आभासी शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारा क्षेत्र बढ़ते परिवर्तन और बहुत दबाव का सामना कर रहा है और मुझे लगता है कि हमारे क्वाड लीडर्स काल ने हाल ही में हमें रूस के यूक्रेन पर अवैध आक्रमण पर चर्चा करने का अवसर दिया।

  • कल हिमाचल प्रदेश के नेताओं से मिलेंगी सोनिया गांधी

     

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल दिल्ली में अपने आवास पर हिमाचल प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी।

     


  • 4 अप्रैल तक बढ़ाई नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत

     

    दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने नवाब मलिक को न्यायिक हिरासत के दौरान बिस्तर, गद्दा और कुर्सी प्रदान करने की भी अनुमति दी है।

     


  • चीन में बड़ा विमान हादसा

     

    चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यात्रियों से भरा एक बोइंग 737 प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि विमान में 133 यात्री सवार थे।

     


  • असम में राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

     

    असम में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी UPPL उम्मीदवार पबित्रा गोगोई मार्गेरिटा और रवंगवारा नारजारी ने राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे 100 फीसदी विश्वास है कि विपक्षी विधायक हमें वोट देंगे।

     


  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मणिपुर पहुंचे

     

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मणिपुर पहुंचे। जेपी नड्डा मणिपुर के मनोनीत मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

     


  • खेलों में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए- हरभजन सिंह

     

    नामांकन दाखिल करने के बाद हरभजन सिंह ने कहा कि मैं कोशिश करूंगा कि खेलों में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया बनाया जाए। मेरा मकसद रहेगा कि खेलों को बढ़ावा मिले। मैं कोशिश करूंगा कि सबकी उम्मीदों पर खरा उतरूं।

     

  • कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केंद्र को दिया निर्देश

     

    कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने केंद्र को अगले 2 सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए सुरक्षा उपायों की अदालत को सूचित करने का निर्देश दिया है। खंडपीठ ने राज्य को 25 अप्रैल को अगली सुनवाई में जानकारी देने का भी निर्देश दिया है।

     


  • शत्रुघ्न सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन

     

    पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।