Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब के सरकारी दफ्तरों की फिर बदली टाइमिंग CM मान ने दिए आदेश


चंडीगढ़, पंजाब सरकार के आदेश पर सोमवार से सरकारी दफ्तरों का समय बदल गया। पहले दिन चंडीगढ़ में कई जगह यातायात व्यवस्था बिगड़ती हुई नजर आई।

इस समय खुलेंगे दफ्तर

दफ्तर खुलने के नए समय सुबह करीब 9 बजे और बंद होने के समय शाम 5:00 बजे कर दिया है। चंडीगढ़ में पंजाब के ज्यादातर मुख्य दफ्तर मौजूद हैं। इससे पहले दफ्तर की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर दो बजे तक था।

पहले ये था कार्यालय खुलने का समय

पहले की टाइमिंग के मुताबिक सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होते थे। इस नियम को 2 मई से 15 जुलाई तक किया गया था। वहीं, आज फिर से समय में बदलाव हुआ है और नया समय सुबह 9 बजे से 5 बजे तक रहेगा। जानकारी के मुताबिक, सीएम मान की सरकार ने यह फैसला बिजली को बचाने के लिए लिया था।

सीएम भगवंत मान ने दफ्तरों का समय बदलने का फैसला लेते हुए कहा था कि पावर यूटिलिटी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से कहा गया है कि दोपहर 1.30 बजे से 5 बजे तक बिजली का पीक लोड होता है। इसको देखते हुए अगर सरकारी दफ्तर 2 बजे बंद हो जाएंगे तो बिजली के पीक लोड को 300 से 350 मेगावाट कम करने में मदद मिलेगी।