News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पंजाब के सीएम से मिले किसान नेता,


 चंडीगढ़। दिल्ली बार्डर से आंदोलन खत्म कर लौटे किसान अब पंजाब में आंदोलनरत हैं। किसान रेल ट्रेकों पर धरने पर बैठे हैं। अपनी मांगों को लेकर किसान नेता सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मिले। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर ने कहा कि किसान मांगों को लेकर सीएम से मिले, जिसमें किसान कर्ज माफी, मुआवजा दिलाने सहित उनके वाहनों को टोल फ्री करने की मांग की गई। चन्नी ने कहा कि वह टोल माफी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे।

बता दें, किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब रेल नेटवर्क में शेष देश से लगभग कट गया है। किसान राज्य में 14 स्थानों पर धरना दे रहे हैं। धरने में बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल हैं। फिरोजपुर मंडल से चलने वाली 59 ट्रेनें रद कर दी गई हैं, जबकि 35 को गंतव्य से पहले रद करना पड़ा। 34 को शर्ट आर्गनाइज किया गया। रेलगाड़ियों का परिचालन न होने के कारण यात्री परेशान हैं। जो यात्री काफी समय पहले टिकट आरक्षित करा चुके थे वह अब निराश हैं।

जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में भी देशभर के कई यात्री फंसे हुए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04605) के लिए बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलाई। अमृतसर से यह ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना हुई। इसके बाद यही ट्रेन ढाई बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04606) से अमृतसर पहुंची।

किसानों की मुख्य मांगें 

  • दिल्ली मोर्चे के दौरान काल का ग्रास बने किसानों के परिवारों को नौकरी मिले और पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिले।
  • किसानों के कर्ज की संपूर्ण माफी
  • किसानों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए