पटना

पटना: आयुक्त ने धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का दिया निर्देश


पटना (आससे)। प्रमंडलीय आयुक्त पटना संजय कुमार अग्रवाल ने धान अधिप्राप्ति के सफ ल एवं सुचारु संपादन सुनिश्चित कराने तथा 21 फ रवरी तक शत प्रतिशत किसानों से धान क्रय कराने के लिए प्रमंडल के सभी डीएम एवं अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के माध्यम से बैठक की तथा सभी डीएम को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। जिलावार समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रमंडल के सभी जिलों में धान अधिप्राप्ति में काफी तेजी आई है।

पटना प्रमंडल अंतर्गत 1515000 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 971744 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति हुई है। रोहतास में  250500 मीट्रिक टन, कैमूर में 209259, पटना में 182015 मीट्रिक टन धान क्रय किए गए हैं। इस प्रकार सभी जिलों की अधिप्राप्ति में निरंतर वृद्धि हुई है। आयुक्त ने सभी डीएम को  अनुमंडल पदाधिकारी से नियमित समीक्षा करने तथा न्यून प्रदर्शन वाले पैक्स को चिन्हित कर अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को पैक्स, मिल, गोदाम का निरीक्षण करने तथा पैक्सवार नियमित  समीक्षा कर अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में पाया गया प्रमंडल स्तर पर 9521 लाट सीएमआर जमा किए गए हैं तथा 82 प्रतिशत भुगतान किए गए हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिप्राप्ति के लिए इच्छुक किसानों का पंचायतवार किए गए सर्वेक्षण की सूची की समीक्षा करने तथा अब तक बचे हुए किसानों का अधिप्राप्ति कराने का निर्देश दिया।

इसके लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी को किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक को सक्रिय एवं तत्पर कर पंचायतों में भ्रमण करने एवं इच्छुक किसानों से संपर्क कर धान की बिक्री हेतु किसानों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। बैठक में पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सासाराम, कैमूर के डीएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।