Latest News पटना बिहार

बिहार पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: दूसरे चरण की मतगणना,


  • बिहार पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की काउंटिंग जारी है। इस चरण में बक्सर, भोजपुर, पटना, गोपालगंज, वैशाली, सारण, सिवान, बेगूसराय, शेखपुरा, जहानाबाद और नालंदा जिले के परिणामों पर पूरे प्रदेश की नजर है। अब तक प्राप्त नतीजों के मुताबिक, बक्सर जिले की बारुपुर पंचायत से लीलावती देवी ने मुखिया पद पर जीत दर्ज की है। बता दें, लीलावती भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय की बहू हैं। लीलावती ने निवर्तमान मुखिया दीपिका देवी को पराजीत किया है। इसी तरह जहानाबाद के घोसी प्रखंड में जिला परिषद भाग 1 की सीट का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। यहां अजय सिंह टुन्नू ने जीत हासिल की है। घोसी प्रखंड की भारथु पंचायत से हेमंत शरण उर्फ कुंदन मुखिया चुने गए हैं।

इससे पहले 10 जिलों के 12 प्रखंडों की 151 पंचायतों के लिए रविवार को मतगणना हुई थी जो सोमवार को भी जारी रही थी। कुल 11 चरण में मतदान होगा (नीचे देखें पूरा शेड्युल), जिसके पहले चरण की वोटिंग 25 सितंबर को हुई थी। अब 1 अक्टूबर को दूसरे चरण की मतगणना हो रही है।

पहले चरण की काउंटिंग की बड़ी बातें

पहले रण में पहला रिजल्ट औरंगाबाद से आया है। जिले के सदर प्रखंड के पडरवां पंचायत के वार्ड 10 से रामकुमार चौबे जीते हैं। ये चुनाव ईवीएम से हो रहा है। माना जा रहा है कि आज शाम तक विजेताओं की पूरी लिस्ट (winners list) सामने आ जाएगी। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले प्रदेश चुनाव आयोग ने मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों को तैनात करने की प्रक्रिया पूरी की। आयोग के मुताबिक पंचायत चुनाव के पहले चरण में 65.50 फीसदी मतदान हुआ है।