पटना

पटना: उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए सरकार कटिबद्ध: शाहनवाज


ऑन लाइन मार्केटिंग के लिए आमेजन से टाई अप

(आज समाचार सेवा)

पटना। उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के प्रोत्साहन के प्रति कटिबद्ध है। आत्म निर्भर बिहार, आत्मनिर्भर भारत का एक अभिन्न अंग है। वे आज दिल्ली के खडग़ सिंह मार्ग स्थित अम्बापाली बिहार इंपोरियम में बिहार के हैंडिक्राफ्ट एवं हैंडलूम पर आधारित प्रदर्शनी का निरीक्षण के बाद बोल रहे थे। उनके साथ सांसद रमा देवी, दिलेश्वर कामत, मनोज तिवारी, रामप्रीत मंडल, विधान पार्षद संजय मयुख, स्थानीक आयुक्त पलका साहनी एवं कई मौजूद थे।

शाहनावज हुसैन ने कहा कि अम्बापाली बिहार इंपोरियम देश की राजधानी में बिहार के हैंडिक्राफ्ट एवं हैंडलूम का प्रमुख विक्री केंद्र है। इसमें बिहार के कुशल कारीगरों, बुनकरों एवं कलाकारों द्वारा निर्मित वस्तु यथा रेशम की साड़ी, मधुबनी पेंटिंग, खादी वस्त्र, स्टोन एवं वुडेन क्राफ्ट उपलब्ध है। इससे बिहार के हजारों कारीगरों को रोजगार मिल रहा है।

बिहार के कारीगरों एवं बुनकरों द्वारा निर्मित उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए ऑन लाइन मार्केटिंग की जा रही है। इसके लिए अमेजन से टाई अप किया जा रहा है। उत्पादन प्रारंभ करने के लिए कार्यशील पूंजी के रुप में हर बुनकर को १० हजार उपलब्ध कराया गया है।