पटना

पटना की चौखट से उतरी गंगा


(आज समाचार सेवा)

पटना। घाट के चौखट से नीचे ऊतरी गंगा की जलस्तर। पिछले दिनों से लगातार गंगा की रफ्तार में कमी आंकी गयी है। गंगा की जलस्तर में कमी आने से जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने राहत की संास ले रही है। जिस तरह से पिछले दिनों गंगा की जलस्तर में वृद्घि देखने को मिली है। इससे लोग परेशान से दूर दहशत में लोग आ गये थे। आपकों बता दे शुक्रवार को गांधी घाट, लॉ कॉलेज, गुलबी घाट, महेन्द्रू घाट, घंघा घाट, बालू घाट, कृष्णा घाट इन सभी घाटों पर जलस्तर में कमी आयी है। गांधी घाट के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे तक गांधी घाट का जलस्तर 48.790 मीटर मांपा गया है। उन्होंने बताया कि दिनों-दिन गंगा की जलस्तर घटती जा रह है।

गांधी घाट में शुक्रवार की शाम दो सीधियां पानी नीचे उतर गयी है। हलांकि, प्रशासन ने रोक लगायी है। एनआईटी के मुख्य द्वार पर बेरिकेंटिंग कर दिया गया है। वहां पर तीन पुलिसकर्मी तैनात है। किसी को आने नहीं दे रहे है। घूमने पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गयी है। प्रशासन की ओर से बेरिकेंटिंग के पास पोस्टर लगा दिया गया है। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

सभी घाट एक-दूसरे से कनेक्ट है। जिसके कारण लोग दूसरे घाटों से आ जाते है। राजधानी के सबसे सुंदर घाट गांधी घाट को माना जाता है। जबकि, गांधी घाट के मुख्य द्वार पर बांस से बेरिकेटिंग कर दिया गया है। इसके बावजूद लोग दूसरे घाट से गांधी घाट चले आते है। ज्यादातर स्टूडेंस लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने चले आते है। शाम के समय में सुबह की तुलना में ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।