पटना

पटना: गोफकोन से मरीजों को मिलेगा लाभ : उपमुख्यमंत्री


नयी तकनीक के बारे में जागरूक करना ही मुख्य उद्देश्य : डा अमूल्य

पटना (आससे)। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि राज्य में गोफकोन जैसे आयोजन बहुत कम हो रहा है। हालांकि इस आयोजन से राज्य के गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस पर राज्य सरकार भी जोर दे रही है। उक्त बातें बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं ग्लोब ऑर्थोपेडिक फोरम की ओर गोफकोन के आयोजन के दौरान कहीं। फोरम के आयोजन सचिव डा॰ अमूल्य कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य लोगों को नई तकनीक के बारे में जागरूक करना। ताकि, मरीजों को लाभ मिल सके। हमारे यहां देश के जाने-माने हड्डी के डॉक्टरों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि कोविड के बाद मरीजों के शरीर में काफी बदलाव देखने को मिला है। नये-नये चीजे सीखने को मिलेंगे। इसमें 700 से अधिक हड्डी के विशेषज्ञ आये है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में फोरम के मुख्य संरक्षक डा. (कैप्टन) विजय शंकर सिंह, विश्व हिंदू परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डा. आर एन सिंह, एलएनजेपी के डायरेक्टर डा. सुभाष चन्द्रा, डा. मधूसूदन, डा. एस नयनम सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।