पटना

पटना: जिला परिषद चुनाव में अपना उम्मीदवार देगी भाजपा


      • कार्यकर्ता और समर्थक ही पार्टी की जान हैं : भूपेन्द्र
      • भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 2021 के कार्यक्रम तय

(आज समाचार सेवा)

पटना। बिहार में होनेवाले जिला परिषद के चुनाव में भाजपा किसी एक उम्मीदवार को समर्थन देगी। यह घोषणा आज भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा जिले के कोर कमेटी के सहयोग से करेगी। इसको लेकर जिलों में बैठक होंगी। बैठक जिला परिषद के स्तर पर होगी।

जिला परिषद चुनाव के अलावा आज की बैठक में भाजपा ने आगे के कई कार्यक्रमों की घोषणा की। छह अप्रैल को जिला, अनुमंडल, प्रखंड और पंचायतों में अटल जयंती मनायेगी। १४ अप्रैल को पार्टी अम्बेदकर जयंती मनायेगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लक्ष्य तक पहुंचने से पहले न रूकेगी, न थकेगी और न डिगेगी। भूपेन्द्र नड्डा ने कहा कि कोराना की आंधी में भी बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की मशाल को मजबूती से थामे रखा।

बिहार में कोरोना अस्प्तालों को खोलने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और प्रवासी मजदूरों की देखभाल करने में बिहार कहीं नहीं चूका। बिहार में सबका विकास, सबका साथ और सबका साथ की सरकार की घोषणा के प्रति कार्यकर्ताओं ने समर्पण और निष्ठा से काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को देश प्रेम और पार्टी की निष्ठा से कोई भी ताकत नहीं डिगा सकती।

उन्हांने कहा कि भाजपा मुद्रो योजना, उज्जवल योजना, डीबीटी, जनधन और प्रधानमंत्री आवास योजना को सही मुकाम तक पहुंचाने और अधिक से अधिक गरीबों को लाभ देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी और सरकार के कार्यक्रमों कर हर वर्ग में जाने सभी मंडलों में सभायें आयोजित करने, बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभायें करने और सम्मान समारोह आयोजित करने का टास्क दिया। कार्य समिति में बिहार भाजपा ने कई लक्ष्य तय किये।

बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने बताया कि भाजपा दो प्रमुख लक्ष्य तय किये हैं। पहला लक्ष्य कृषि और दूसरा लक्ष्य कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास का है। उन्होंने कहा कि इपीओ हमारे भविष्य की कृषि योजनाओं का मूलमंत्र है। उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार में कुटीर, लघु और मध्यम उद्योग लगाने  की बड़ी संभावनायें हैं। अब तक प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत १५० से ज्यादा बाहर से आनेवाले मजदूर लग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है-आत्मनिर्भर भारत अभियान से बिहार की साझेधारी सुनिश्चित करना। बिहार भाजपा प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक हीं पार्टी का जान है। उन्हीं की देन है कि भाजपा सफलता के झंडे गाड़ते हुए लगातार नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है।