पटना

पटना: नहीं रहे मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उत्पलकांत, दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ निधन


पटना। मशहूर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उत्पलकांत का निधन हो गया। कैंसर पीड़ित थे डॉक्टर उत्पलकांत, कई वर्षो से चल रहा था इलाज। दिल्ली में इलाज के दौरान उत्पलकांत का निधन हुआ है। इनके निधन से डॉक्टर समाज में मायूसी छा गयी है। पटना के सभी डॉक्टरों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

डॉक्टर उत्पलकांत बच्चों के इलाज के लिए काफी मशहूर थे। कोरोना काल में भी वो बीमार बच्चों को इलाज कर रहे थे। वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वो बच्चों को इलाज किया करते थे। उनके इलाज से शर्तिया बच्चें ठीक हो जाया करते थे।

पिछले तीन दशकों से डॉक्टर उत्पलकांत बच्चों का इलाज कर रहे थे। ये सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में इनके नाम की डंका बजती थी। इनके ही पुत्र सिद्धार्थ पटना के विक्रम से विधायक है। पटना के नालारोड में उनका क्लीनक है, जैसे ही यह खबर पटना पहुंची तो सभी जगहों पर मायूसी छा गयी।