पटना

पटना: पंचायत चुनाव के लिए 17 कोषांग गठित


(आज समाचार सेवा)

पटना। पटना जिला अंतर्गत पंचायत आम चुनाव 2021 के सफ ल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिलाधिकारी पटना ने 17 कोषांग का गठन किया है। प्रत्येक कोषांग के संचालन के लिए वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा उनके सहयोग के लिए कई अन्य अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। प्रत्येक कोषांग द्वारा संचालित होने वाले कार्य एवं दायित्व का निर्धारण किया गया है।

जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पंचायत आम चुनाव के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को अपने अपने कोषांग से संबंधित कार्यों का जवाबदेही से निर्वहन करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी कार्यों का ससमय निपटारा का निर्देश दिया है। विधि व्यवस्था कोषांग वरीय पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था रहेंगे तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में विशेष कार्य पदाधिकारी दायित्व का निर्वहन करेंगे।

कार्मिक कोषांग केवरिया पदाधिकारी अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम अरुण झा एवं प्रभारी पदाधिकारी के रूप में स्थापना उप समाहर्ता रहेंगे। ईवीएम कोषांग केवरिया पदाधिकारी अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में शस्त्र पदाधिकारी रहेंगे। प्रशिक्षण कोषांग में अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम अरुण झा वरीय पदाधिकारी के रूप में तथा सिटी मजिस्ट्रेट प्रभारी पदाधिकारी के रूप में रहेंगे।

वाहन कोषांग के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता राजस्व तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी रहेंगे। आदर्श आचार संहिता मैं एडीएम विधि व्यवस्था वरीय पदाधिकारी के रूप में तथा सिटी मजिस्ट्रेट प्रभारी पदाधिकारी के रूप में रहेंगे। मीडिया एमसी एमसी कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रहेंगे।

बज्रगृह सह मतगणना कोषांग के वरीय पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सामान्य तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में शस्त्र पदाधिकारी रहेंगे हैं। कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय पदाधिकारी एडीएम एसओआर तथा प्रभारी पदाधिकारी के रूप में शस्त्र पदाधिकारी कार्य करेंगे।