पटना

पटना: पासवान चौक पर बनेगा 8 लेन का फ्लाईओवर


(आज समाचार सेवा)

पटना। विप सदस्य गुलाम गौस द्वारा हाजीपुर के पासवान चौक पर जाम की समस्या को उठाया तो पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पासवान चौक के पास 8 लेन का फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। 110 मीटर लंबे 8 लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

मार्च 2021 में इस फ्लाईओवर का काम शुरु किया जाएगा जिसे 42 माह में पूरा किया जाएगा। महात्मा गांधी सेतु के समानांतर निर्माणाधीन पुल की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। स्वीकृति के पश्चात एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। दोनों पुल को जोड़ते हुए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। यह फ्लाईओवर दोनों पुल को जोड़ेगा।