पटना

पटना: बीते दिनों जो कुछ हुआ अच्छा नहीं हुआ : स्पीकर


गतिरोध भी दूर करेंगे और सदन भी चलायेंगे

(आज समाचार सेवा)

पटना। १७वें विधानसभा के पांचवें सत्र में बीते दिनों जो कुछ भी हुआ वह अच्छा नहीं हुआ। हम सदन में चल रहे गतिरोध को दूर करेंगे और सदन भी चलायेंगे। सत्र के दौरान शत-प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर आया है। यह सामूहिक उपलब्धि है। यह कहना है विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का। वे बुधवार को विपक्ष की ओर से चल रहे हंगामा को शांत करने के उद्देश्य से आसन पर लौटने की अपील कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन से गतिरोध आया। हम सभी वाकिफ हैं। हम सब का प्रश्न पूछना और सरकार का जवाब देना दायित्व है। सदन का संचालय करना, यहीं परंपरा रहा है। सरकार को आपा खोते भी देखा है। दुख दर्द का निबटारा करना जानता हूं। हमें विधायिका को मजबूत करना है प्रशासनिक अराजकता को रोकते हुए। नेता सदन व नेता प्रतिपक्ष की आंखें स्वच्छ और सुंदर रहे। हम सबों को इमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। लोग आयेंगे और जायेंगे और सदन स्थायी है और यह चलता भी रहेगा। बीते दिनों जो कुछ हुआ उसे कतई अच्छा नही कहा जा सकता।

राजनीति ऐसा क्षेत्र है जहां परस्पर विरोध रहता है, इसमें दामन बचाकर निकल जाना लोकतंत्र के मंदिर के लिए बड़ी बात होगी। बीते दिनों जो कुछ हुआ वह दुबारा न हो सके प्रति हम सभी को सचेष्ट और सेचत रहना होगा। लोकतांत्रिक परंपरा एवं संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए आगे बढऩा है। विधायिका पर जब भी आंच आती है तो हम सब अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हैं यही लोकतंत्र की खुबसूरती है। हमारा संकल्प है गतिरोध दूर भी करेंगे और सदन भी चलायेंगे।