पटना

पटना: राजनीति में रुचि लें महिलाएं : आरसीपी


      • 101 महिलाओं ने ली जदयू की सदस्यता
      • जदयू मुख्यालय में महिला दिवस पर भव्य आयोजन

पटना (आससे)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागारमें महिला जदयू ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह थे। कार्यक्रम के मुख्यि अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा थे जबकि अध्यक्षता महिला की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने की। इस मौके पर कई वरिष्ठ नेत्री मौजूद रहीं जिनमें मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री रंजू गीता, बिहार राज्य संस्कृत बोर्ड की अध्यक्ष डा. भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, मालती सिंह, किरण रंजन, रीना चौधरी, रूचि अरोड़ा, डा. तारा श्वेता आर्य, पूनम झा, ममता शर्मा आदि प्रमुख हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के समक्ष इस अवसरपर ५१ अल्पसंख्यक युवतियों समेत कुल १०१ महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ली। सदस्यता लेनेवाली महिलाओं में डा. तारा श्वेता आर्य शामिल है। ध्यातव्य है कि इसी मौके पर अमेरिकी एनआरआई एवं मूल रूप से बाढ़ बिहार के निवासी त्रिपुरारी सिंह ने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर अपने संबोधन में आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शासन में आते ही गैर बराबरी खतम करने की ठानी। चाहे वो जाति के स्तर पर हो, क्षेत्र के स्तर पर हो या लिंग के स्तर। देखा जाय तो लैंगिक गैर बराबरी के तहत समाज कभी समाज का सही विकास नहीं हो सकता क्योंकि अगर आपके शरीर का आधा हिस्सा ठीक से काम न कर रहा हो तो पूरा शरीर काम का नहीं रह जाता। गांधी, जेपी, लोहिया जैसा महापुरुषां ने आधी आबादी को जैसा सम्मान और स्थान देने की बात कही थी उसे स्वतंत्र भारत में हमारे नेता ने मूर्त रूप दिया।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने आधी आबादी के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक उत्थान के लिए अनवरत काम किया है। आगे भी उनके नेतृत्व में पार्टी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध रहेगी। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आनेवाला समय उनके योगदान को याद रखेगा। महिला जदयू की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि शीघ्र ही बिहार के हर बूथ पर जदयू की ओर से बूथ सखी बनाने का अभियान शुरू किया जायेगा।