पटना

पटना: सभी जिलों में हो खेल प्रतियोगिता : रेणु


लुप्त होते ग्रामीण खेलों को मिले बढ़ावा

पटना। सभी जिलों में खेल प्रतियोगिता हो। प्रतियोगिता में ज्यादा-से-ज्यादा खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में सिरकत करेंगे। गांव में बड़ी प्रतिभाएं हैं, उन्हें निखारने की जरूरत है।ये बातें आज उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहीं। संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को जीवित करना होगा। लोक आधुनिक खेलों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और कुस्ती-कबड्डी को भूल रहे हैं। सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा के क्षेत्र में प्रशंसनीय काम कर रहा है। उन्होंने लुप्त होती ग्रामीण खेलों को बढ़ाने का काम किया है।

इस मौके पर बिहार का नाम रौशन करने वालों को सम्मानित भी किया गया। ताइक्वांडों से अंजली कुमार, कराटे से अंशु कुमारी, बॉल बैडमिंटन से प्रिया कुमार और दांत से १५० किलो वजन उठाने वाले रंजन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा क्रीड़ा मंच के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, धनंजय शर्मा और कुंदन कुमार सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन महामंत्री नाकेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्री शिव नारायण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह और क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कार्यसमिति का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।