पटना

पटना- सहरसा के बीच परिवहन निगम की चलेंगी पांच बसें


  • प्राइवेट की तुलना में सस्ती यात्री सुविधा मिलेगी
  • बस यात्रियों को मिलेगा मेडिकल बीमा का लाभ

पटना (आससे)। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अपने फार्म में लौट रहा है। निगम ने पटना-सहरसा के बी बसों का परिचालन शुरु करने का निर्णय लिया हे। इस रुट पर निगम इसी मीहीने से सरकारी बस सेवा शुरू करेगा।

इस रुट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों के भरोसे सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को निगम की बसों से सस्ती यात्री सुविधा मिलेगी। निगम ने नयी बसें चलाने की तेयारी शुरू कर दी हे। आज भी बिहार के बस यात्री प्राइवेट नहीं, सरकारी बसों से ही यात्रा करने से जयादा इंट्रेस्टेड रहते हैं। इस रुट पर निगम बसें चलाने की मांग यात्री लंबे अरसे से कर रहे हैं, अब जाकर उनकी मांग पूरी हो रही है। पहले चरण में सहरसा-पटना के बीच रोजाना एक-एक बस चलायी जायेगी। सहरसा-पटना के बीच पहले चरण में नन-एसी बसों को संचालन १५ फरवरी से शुरू होगा।

सरकारी बसों में यात्रियों को प्राइवेट बसों की बनिस्पत सिर्फकम किराया ही नहीं देना पड़ता है, बल्कि उन्हें मेडिकल बीमा का लाभ भी मिलता है। बस दुर्घटना होने पर हादसे के श्किार यात्रियों को एक्सीडेंटल बीमा का लाभ मिलेगा। संप्रति सहरसा-पटना रुट पर दरभंगा और वीरपुर के बीच ही एक-एक बस चल रही है। वहीं दरभंगा-कुशेश्वर स्थन के लिए भी दो बसें चलती हैं।

सहरसा-पटना के बीच ट्रेनें नहीं चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ले-दे-कर सहरसा-पटना के बीच जनहित का रात्रि में परिचालन हो रहा था, किन्तु कोरोनाकाल में वह भी बंद है। ऐसे में प्राइवेट बसें ही यात्रियों का सहारा रह गया है। आज हर दिन सात-आठ प्राइवेट बसें पटना-सहरसा रुट पर दौड़ रही हैं। छह-सात बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रहती है। इस रुट पर १५ फरवरी से निगम की पांच बसों का परिचालन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

निगम बसों का परिचालन शुरू होने से पटना, पटना जंक्शन, सहरसा, पूर्णिया, वीरपुर और कुशेश्वर स्थान बस स्टैण्ड की बदहाली भी दूर हो जायेगी। निगम अपने बस पड़ावों को लाइट, सेनिटरेशन और तकनीकी सुविधाओं से भी लैस कर रहा है।