पटना

पटना सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की मौत


पटना सिटी (आससे)। बायपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी स्थित धर्मकांटा के समीप कार से जा रहे युवक अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू व कार चला रहे दोस्त सुनील की अपराधी ने गोली मारकर हत्या बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की शाम कर दिया। कार में उनके साथ सुनील की पत्नी, बेटी, बहन व भगिनी भी मौजूद थी। घटना के संबंध में सुनील की पत्नी ने बताया कि जाम लगने की वजह से गाड़ी रूक गया था इसी बीच घात लगाये एक युवक कार के पास आया और मस्तू को निशाना कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। ऐसे में वह कुछ समझ पाती तभी जान बचाने के लिए बेटी, ननद व भगनी के साथ कार के पिछली सीट पर नीचे झुक गयी।

मस्तू पर गोली चलता देख जब पति सुनील कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो मस्तू को गोली मारने वाले युवक ने पति को भी गोली मार दी जिससे वह सडक़ पर गिर गये। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आयी जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटनास्थल व अस्पताल में वरीय पुलिस अधीक्षक उपेद शर्मा, सिटी एसपी जितेंद्र कुमार व डीएसपी समेत थाने की टीम मौजूद थी। टीम पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि चौक थाना क्षेत्र के जंगली प्रसाद लेन बाग साधो राम  मुहल्ला निवासी मस्तू दोस्त के साथ राजेंद्र नगर स्टेशन जा रहा था। दरअसल मस्तू दिल्ली में आयोजित हो रहे कायस्थ सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्टेशन  दोस्त छोडऩे जा रहा था तभी घात लगाये बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि मृतक मस्तू के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताते चले कि अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु  की पत्नी पटना नगर निगम के वार्ड 62 से चुनाव भी लड़ी थी।

हालांकि उस चुनाव में वह हार गयी थी। सुनील की बाकरगंज में मोबाइल की दुकान है। मस्तु हाल ही चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा किया था। अनेक जनप्रतिनिधि, मंत्री, गणमान्य लोग, कायस्थ समाज के लोग भी भाग लिए थे। सबों को उसने सम्मानित भी किया था। विसर्जन यात्रा भी धूमधाम से निकाला था।