पटना

पटना: सीएम ने लिया एमएलए फ्लैट निर्माण कार्य का जायजा


मई 2022 तक पूरा होगा बापू टावर का निर्माण: नीतीश

 (आज समाचार सेवा)

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गर्दनीबाग में निर्माणाधीन मंत्री आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने मंत्री आवास के निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अच्छा बना है। पूर परिसर में हरियाली का दृश्य रहे इसको लेकर चहारदीवारी के आस-पास पौधे भी लगाये जायें। इस आवास में रहने की व्यवस्था की गयी है। इसको जल्द हैंड ओवर कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्हें निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने बताया कि मई २०२२ तक इसे पूर्ण करायें। इसके निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू के बारे में हमलोग एक-एक चीजों का नयी पीढ़ी को बता सकेंगे। इस परिसर में ग्रीव एरिया को विकसित करें। उन्होंने कहा कि जब बापू टावर बन कर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दिखेगा और यहां आकर बापू के बारे में कई अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

बापू टावार के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एमएलए फ्लैट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दते हुए कहा कि एक से २४३ विधानसभा क्षेत्रों की संख्या के अनुसार सभी विधायकों को आवास आवंटित किया जायेगा। इसमें सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध रहेगी। एमएलए फ्लैट का निर्माण तेजी से पूर्ण करायें। एमएलए फ्लैट्स के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सौइर्यीकृत अदालतगंज तालाब पहुंचे और वहां किये गये पुनर्विकास कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही इसका उद्घाटन हुआ है। मुझे बहुत अच्छा लगा इसलिए मैं आज यहां आया हूं। मुख्यमंत्री ने अदालतगंज तालाब परिसर में लेजर शो का आनंद लिया। उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस तालाब में स्वच्छ जल की व्यवस्था रखें तथा इसकी मात्रा और बढ़ायें। जो पानी गंदा हो जाता है, उसे बाहर निकालने का इंतजाम करें।

परिसर में लोगों के टहलने का इंतजाम करें। निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, चंचल कुमार, नगर विकास एवं आवास के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर आयुक्त अनिमेश पराशर, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी उपेंद्र शर्मा समेत कई अधिकारी थे।