पटना

पटना: सुशील मोदी के भाई का कोरोना से निधन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी


पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। वो 65 साल के थे। इसबात की जानकारी खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके दी है। बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि मेरे 65 वर्षीय छोटो भाई अशोक कुमार मोदी का दोपहर 02:45 बजे कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की पर वे नहीं रहे।

बता दें कि सुशील मोदी के तीन भाइयों में अशोक कुमार मोदी सबसे छोटे थे। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में पटना के डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की, हालांकि वे उन्हें बचा नहीं सके।