पटना

पटना: 10 बीडीओ को मिली दंड की चेतावनी


(आज समाचार सेवा)

पटना। सरकार ने राज्य के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित रहे १० बीडीओ को शिकायतों को लेकर दंड की चेतावनी दी है। ग्रामीण विकास विभाग से जारी अलग-अलग आदेशों में यह कार्रवाई अधिसूचित की गयी है। इसमें पैक्स सदस्यता अभियान में गड़बड़ी और योजनाओं के कार्यान्यवन में लापरवाही और अन्य अनियमितताओं की सूचना एवं इसकी जांच के बाद दंडात्मक कार्रवाई की गयी है।

जिन प्रखंड विकास पदाधिकारियों को चेतावनी दी गयी है उनमें गौराडीह भागलपुर के प्रभात केसरी, गोह के तत्कालीन बीडीओ धर्मेंद्र कुमार सिह, सन्हौला भागलपुर के तत्कालीन बीडीओ अरविंद कुमार, सारण मढौरा के तत्कालीन बीडीओ वीर बहादुर पाठक, कटोरिया के तत्कालीन बीडीओ ब्रजेश कुमार दीपक, रजौन के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, शंभुगंज के तत्कालीन बीडीओ दीना मुर्मू, शाहकुंड के तत्कालीन बीडीओ विजय कुमार सौरभ, दाउदनगर के तत्कालीन बीडीओ अशोक प्रसाद एवं अरवल के तत्कालीन बीडीओ सुशील कुमार हैं।