पटना

पटना: 1483 स्कूलों में बनेंगे 2750 अतिरिक्त क्लासरूम


2950 स्कूलों को मिलेंगे उपस्कर 41.12 करोड़ रुपये जारी

पटना (आशिप्र)। राज्य में 2950 स्कूलों के लिए उपस्कर की खरीदारी होगी। इनमें से 1483 स्कूलों में 9वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए 2750 अतिरिक्त क्लासरूम बनेंगे। इसके लिए 80 करोड़ 13 लाख 23 हजार रुपये के वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में व्यय की स्वीकृति दी गयी है एवं इसमें से तत्काल 41 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि जारी हुई है।

आपको बता दूं कि माध्यमिक विद्यालय विहीन पंचायतों में कम से कम एक उच्च माध्यमिक विद्यालय देने की राज्य सरकार की नीति के तहत वर्ष 2020 में 2950 पंचायतों में 9वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए एक-एक प्रारंभिक विद्यालय चिन्हित किये गये थे। इन सभी विद्यालयों में उपस्कर की व्यवस्था की जानी है। इनमें से 1483 स्कूलों में 9वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए 2750 अतिरिक्त क्लासरूम बनाये जाने हैं।

शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में चार अरब नौ करोड़ 47 लाख 23 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। अवशेष राशि में से  80 करोड़ 13 लाख 23 हजार रुपये के वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में व्यय की स्वीकृति दी गयी है एवं इसमें से तत्काल 41 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि जारी की गयी है।