News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

पठानकोट रैली में पहुंचे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने देश व पंजाब में क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए


पठानकोट, । Live PM Modi Rally: यहां भाजपा गठबंधन की रैली शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रैली में पहुंच  गए हैं। उन्‍होंंने नवां पंजाब के नारे के संकल्‍प के साथ अपना भाषण शुरू किया। उन्‍हाेंने संत रविदास जयंती पर लाेगों को बधाई दी। उन्‍हाेंने कहा कि उनकी सरकार संत रविदास जी के बताए राह पर चल रही है। उन्‍होंने संत रविदास के एक दोहे का जिक्र भी उन्‍होंने किया। उन्‍होंने पठानकोट से जुड़ी अपनी यादों की चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि माझा की इस धरती ने मां जैसा प्‍यार व स्‍नेह दिया। उन्‍होंनेेकहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्‍या-क्‍या कुकृत्‍य नहीं किए।

पीएम मोदी ने नवां पंजाब बनाने के संकल्‍प के संग शुरू किया भाषण 

उन्‍होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का भी ये लोग विरोध करते रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर पर सोना चढ़ाने का काम महाराजा रणजीत सिंह ने ही किया था। आस्था से उनको चिढ़ है।  इस बार आप को भाजपा को मौका देना है यह पंजाब ने तय कर लिया है।  इस बार पक्का परिवर्तन होगा। यह दोनों (कांग्रेस व आम) राम मंदिर का मिलकर विरोध कर रहे हैं। दोनों पार्टियां यहां पंजाब में नूरा कुश्‍ती कर रही है, लेकिन दोनों एक ही है। एक पार्टी ने पंजाब को नशे में धकेला तो दूसरी पार्टी दिल्ली को शराब का लती बनाने पर लगी है।

मोदी ने कहा कि हम मजबूर नहीं मजबूत पंजाब बनाएंगे। पंजाब को खुशहाल बनाएंगे। पंजाब ने हमेशा देश के विकास के लिए योगदान दिया है।  कभी पंजाब की पहचान देश के सबसे खुशहाल सुबह के रूप में होती थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है।  युवा पलायन कर रहे हैं, कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। यहां सिर्फ एक ही धंधा चल रहा है खनन में लूट का धंधा। माझा को उद्योगों से दूर रखा गया।

उन्‍होंने कहा कि खनन माफिया पर कोई करवाई होती है क्या।  कर्मचारियों को डंडे मारते हैं और खनन माफिया के लोगों को शरण मिलती है। ये लोग अपनी मिट्टी से विश्वासघात कर रहे हैं। मैं डंके की चोट पर कहता हूं माफिया पंजाब छोड़ेगा,  पंजाब का नौजवान पंजाब नहीं छोड़ेगा।  अभी पंजाब में सिर्फ केंद्र सरकार का इंजन ही काम कर रहा है। हमने पंजाब में नए हाईवे बनाए दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पंजाब से होकर गुजर रहा है इससे पंजाब के विकास को और प्रगति मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में स्कूलों में एनसीसी का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस बजट में हमने प्रावधान किया है कि वाइब्रेंट विलेज का प्रावधान किया है। सीमा क्षेत्र को बल देने का काम हम कर रहे हैं। हम पंजाब को पंजाबियत की नजर से देखते हैं। हमारे लिए पंजाबियत सबसे प्रमुख हैहमारे विरोधी पंजाब को सियासत के चश्मे से देखते हैं।  हम गहराई से देखते हैं हमें करतारपुर कॉरिडोर के विकास का सौभाग्य मिला। जब भारत विभाजन हुआ नेता कौन थे, कांग्रेस के थे कि नहीं थे। क्या इनको इतनी समझ नहीं आई कि सीमा से 6 किलोमीटर दूर हमारे गुरु नानक देव जी की तपोभूमि है।  वे इस तपोभूमि को भारत में रख सकते थे या नहीं रखना चाहिए था या नहीं।  यह पाप किया है या नहीं किया। उन्होंने हमारी भावनाओं को कुचला है या नहीं कुचला है।

मोदी ने कहााकि  1965 की लड़ाई में भारतीय सेना लाहौर में झंडा फहराने की ताकत से बढ़ रही थी।   पहला मौका विभाजन के समय चुके, फिर 65 में चूक गए। 1971 की लड़ाई में 90000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए। अगर दिल्ली में बैठी सरकार में दम होता तो कह देते कि 90000 सैनिक तब मिलेंगे जब वह हमारे गुरु नानक देव जी की तपोभूमि हमें वापस नहीं होगा। इस काम को करना चाहिए था या नहीं करना चाहिए।  तीन तीन बार मौके गंवा दिए गए। हकॉरिडोर कल तक जो दूरबीन से देखते थे आज वहां जाकर दर्शन करके आते हैं। ऐसे लोगों पर कोई भरोसा कर सकते हैं क्या हमें विरासत पर गर्व है और विकास की जिम्मेदारी भी हम पर है । हम भारत की इस महान विरासत की दुनिया भर को पहचान करवाते हैं। श्री दरबार साहिब में खून खराबे का कलंक इस सरकार के नाम पर दर्ज है यही वह लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा दी

कहा – कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर उठाए सवाल 

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश और पंजाब की धरती पर क्या-क्या कुकृत्य नहीं किए। पठानकोट हमले पर देश एकजुट था लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे। इन लोगों ने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए थे या नहीं उठाए थे। हमारी धरती के लाल पर शक किया था या नहीं किया था। कांग्रेस के नेता पुलवामा के हमले की बरसी पर भी अपनी पाप लीला बंद नहीं कर पाए । संवेदनशील राज्य की सुरक्षा क्या हम ऐसे लोगों के हाथ में दे सकते हैं क्या। यह आपकी चिंता कर सकते हैं क्या इन्हें फिर से मौका मिल गया तो यह पंजाब की सुरक्षा को खतरे में डालने से पीछे नहीं हटेंगे।

मोदी ने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा को और एनडीए को वोट देना है। कैप्टन साहब की पार्टी भी हमारे साथ जुड़ी है। 20 फरवरी को पंजाब के विकास के लिए भाजपा को वोट देना है। हमारी सरकार सेनाओं का लगातार आधुनिकीकरण कर रही है हमारी सरकार महिलाओं को सेना में नए अवसर दे रही है। यह वीरों की भूमि है।  यहां की बेटियां देश की सेवा में हमारे साथ होंगीहम देश में सैकड़ों सैनिक स्कूल खोलेंगे। इसमें देश की बेटियों को भी दाखिला दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि विकास का जो सिलसिला भाजपा की सरकार में शुरू होता है वह कभी रुकता नहीं है। जहां एक बार भाजपा के पैर जम जाते हैं वहां दिल्ली में बैठकर रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले परिवार की छुट्टी हो जाती है। वंशवाद का सफाया हो जाता है।  तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की विदाई होती है। नवां पंजाब के लिए मेहनत करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

पीएम के भाषण के दौरान जनसभा में जय श्रीराम और मोदी-मादी के नारे गूंज रहे हैं। पीएम ने कहा आपका प्यार मेरे सर आंखों पर।   जो दिल्ली में एयर कंडीशंड कमरों में बैठे हैं वह नहीं जानते कि जनता की ताकत क्या है। पठानकोट और माझा की धरती वीरों की धरती है। यहां घर-घर से नौजवान सीमा पर पहरा दे रहे हैं। इसी धरती से सिख धर्म को भी प्रचार मिला।

उन्‍होंंने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों को भी बड़ी मात्रा में मुफ्त राशन मुहैय्या करवाया गया। रिकॉर्ड वैक्सीनेशन से हमने देश को सुरक्षा कवच प्रदान किया। वैक्सीनेशन की वजह से ही पंजाब में आर्थिक गतिविधियों ने जोर पकड़ना शुरू किया है।  मैं एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर कई बार पंजाब आ चुका हूं। पठानकोट के कई लोग मुझे टिफिन का डिब्बा पहुंचाते थे। देश और अन्‍य राज्‍यों में सेवा का जिस तरह से अवसर दिया वैसा पंजाब में नहीं मिला। आप से विनती करता हूं कि मुझे पूरी तरह से पांच साल सेवा करने का इस बार मौका दें। उन्‍होंने लोगों ने पंजाबी में भी राज्‍य के विकास व उज्‍ज्‍वल भविष्‍य का भरोसा दिलाया।

मोदी ने कहा कि  माझा इलाके में कहा जाता है कि जैसे जैसे शरीर को मिट्टी लगेगी कद भी बढ़ेगा।  कोई कड़वी बात बताऊं तो बुरा तो नहीं लगेगा ना, जिस तरह से मुझे और भाजपा को हिंदुस्तान के अनेक राज्यों में सेवा करने का अवसर मिला वैसा अवसर मुझे पंजाब की सेवा करने का नहीं मिला।  पहले भी हम यहां एक छोटे पार्टनर के रूप में काम करते थे। पंजाब की शांति के लिए हमने अपनी पार्टी का नुकसान कर लिया।  मुझे 5 साल पंजाब की सेवा करने का मौका दीजिए मैं आपको भरोसा देता हूं किसानी, व्यापार, इंडस्ट्री को लाभदायक बनाया। गरीबों को उनके हक दिए जाएंगे पंजाब को चढ़दी कला में रखा जाएगा जनता जब भाजपा को मौका देती है तो ना जनता हमारा हाथ छोड़ती है और ना हम जनता की सेवा करने का मौका छोड़ते हैं।

इससे पहले उनको तलवार भेंट कर सम्‍मानित किया गया। रैली के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। रैली में प्रधानमंत्री मोदी के 12 बजे पहुंचने की संभावना थी,लेकिन इसमेंं अभी थोड़ी देरी हुई ।

इससे पहले अभी रैली के मंच पर भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के नेताओं ने  संबोधित किया। रैली मेंं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पहुंचे हैं और भाजपा के अन्‍य वरिष्‍ठ नेता भी मंच पर मौजूद हैं रैली में मंच दिनेश बब्बू, पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा, भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना, विजय शर्मा, नरेंद्र सिंह रैना, राणा रघुनाथ सिंह,  श्‍वेत मलिक, नरेश शेखर, जंगीलाल लाल महाजन और मोना जायसवाल भी मौजूद हैं। रैली में प्रधानमंत्री मोदी की प्रतीक्षा हो रही है। रैली को भोआ से भाजपा प्रत्याशी सीमा कुमारी, सुजानपुर से प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू  ने भी संबोधित किया है।

रैली के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम, रैली में पहुंंचे लोगों में उत्‍साह     

पंजाब विधानसभा चुनाव में आज का दिन काफी गहमागहमी वाला होगा। राज्‍य में मतदान से चार दिन पहले आज चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी  फिराेजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इससे पहले जालंधर में चुनावी रैली कर चुके हैं।

पीएम मोदी दोपहर 12 बजे पठानकोट में संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रैली स्‍थल और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था है। रैली स्‍थल और शहर के अन्‍य स्‍थानों पर चप्‍पे- चप्‍पे पर पुलिस व अ‍र्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात हैं।  रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था 50 किलोमीटर पहले से ही कड़ी कर दी है। पठानकोट को जाने वाले हाईवे पर बड़ी तलाशी के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है।  मुकेरिया से सभी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।