चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड 7 सिविल लाइन पश्चिमी में स्थित ब्लाक परिसर में बने पशु आश्रय केंद्र का उप जिलाधिकारी अजय मिश्र व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एसपी पांडेय ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि लगन, बरात व अन्य आयोजनों में बचे खाद्य पदार्थ जहां.तहां फेंक दिए जाते है। ध्यान रहे फूड खाद्य पदार्थ व हरी सब्जी, फल सड़ी गली न रहे। खाद्य पदार्थों व सब्जियों की जांच पशु चिकित्साधिकारी नियमित रुप से स्वयं करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने आश्रय केंद्र में पल रहे पशुओं के बीमार होने पर उन्हें अन्य पशु अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखकर समुचित इलाज किए जाने का निर्देश उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिया। परिसर की साफ.सफाई चुने के छिड़काव पर विशेष नजर बरतने का निर्देश दिया और कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशुओं के पेयजल, छाया, लाइट समेत अन्य व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम, राजकीय पशु चिकित्सालय के उपमुख्यचिकित्साधिकारी डाक्टर आरपी भारती, नियाजउद्दीन वारसी, गुलाबचंद, रामसेवक, अजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। सेना भर्ती में सेंधमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला:मनोज
Post Views: 485 धानापुर। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू शनिवार को प्रसहटा गांव के दौरे पर थे। इस दौरान गांव के उन पीडि़त परिवारों से मिले, जिनके बच्चे सेना भर्ती में जालसाजी का शिकार हुए और जबलपुर जेल में बंद है। मनोज डब्लू एक-एक पीडि़त के दरवाजे पर गए […]
चंदौली।एसडीएम कार्यालय पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
Post Views: 420 सकलडीहा। भारतीय किसान यूनियन मंगलवार को विभिन्न समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंचाई विभाग, जिला पंचायत और पंचायत विभाग के साथ तहसील प्रशासन की मनमानी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। अंत में समस्याओं से सम्बन्धित एसडीएम अजय मिश्रा को पत्रक सौपा। एसडीएम ने सम्बन्धित मामलों […]
चंदौली। ईद मिलादुन्नबी पर विविध कार्यक्रम आयोजित
Post Views: 180 चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर लोगों ने सुबह से ही घरों में व मस्जिदों में इबादत शुरु कर दिये। जो रातभर चला। इस दौरान जरुरतमंदों को खाना भी खिलाया गया। उलेमाओं ने कहा कि मोहम्म्द साहब ने कुरान के जरिये पूरे दुनिया को संदेश दिया। […]