Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम में बदलाव,


नई दिल्ली, उत्तर भारत में आने वाले दिनों में लोगों के लू से राहत मिलने के आसार है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनीं रह सकती है। IMD के मुताबिक 16 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। इन इलाकों में 17 और 18 अप्रैल को और गंभीर लू चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 16 व 17 अप्रैल को धूप खिलेगी जबकि 18 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा। 19 से 21 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ सूखे से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है।