News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल

पश्चिम बंगालः BJP को बड़ा झटका, बीजेपी उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और उनके बेटे TMC में होंगे शामिल


  1. नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय शुक्रवार फिर से टीएमसी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है शुभेंदू अधिकारी के कारण मुकुल रॉय भाजपा से अलग हुए। बताया जा रहा है कि मुकुल रॉय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई बार फोन किया। विधानसभा चुनाव के बाद शुभेंदू अधिकारी के बढ़ते कद से रॉय ने भाजपा से दूरी बना ली थी। वहीं ऐसा कहा जा रहा कि मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु भी भाजपा से अलग होंगे और टीएसी में शामिल होंगे।

दरअसल पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय शुक्रवार को दोपहर यहां अपने घर से तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे

भाजपा से दूरी
बता दें कि एक समय तृणमूल कांग्रेस में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले रॉय नवम्बर 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा से दूरी बनाई हुई है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी भी अपने कालीघाट स्थित आवास से रवाना हुई। यहां पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास के निकट तृणमूल कांग्रेस भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।