Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पहले नक्सलियों का किया सफाया अब आतंकियों की बारी, चारू सिन्हा बनीं 4 CRPF सेक्टरों की प्रमुख


नई दिल्ली, जांबाज महिला अधिकारी चारू सिन्हा हैदराबाद में अर्धसैनिक बल के दक्षिणी क्षेत्र में ट्रांसफर के साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार क्षेत्रों की महानिरीक्षक (आईजी) बन गई हैं। चारू इसी के साथ यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। चारू इससे पहले श्रीनगर सेक्टर में 2020 में CRPF आईजी तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थी।

श्रीनगर सेक्टर में भी बनीं थी CRPF आईजी

वर्ष 2020 में भी चारू ने बड़ा मुकाम हासिल किया था और वह श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ आईजी बनीं थी। जानकारी के अनुसार चारू ने दो सालों में कई आतंकियों का सफाया करने का काम किया। चारू ने 69 उग्रवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया और 20 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।

22000 जवानों की कमान संभाली

चारू ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम, श्रीनगर और गांदरबल जिलों में आतंकियों का बड़े स्तर पर सफाया किया और 22000 जवानों की 22 बटालियन की कमान संभाली। सिन्हां के नेतृत्व में ही 2022 में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सलीम पर्रे को मार गिराया गया था।