Latest News नयी दिल्ली

पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तैयारी, सक्षम मंडल और सक्रिय बूथ बनाने पर फोकस


नई दिल्ली। केरल, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व को जिम्मदारी सौंपी है। पार्टी प्रमुख ने राज्यों में अपने शीर्ष नेतृत्व से एक वर्ष के भीतर तीन कार्यों को पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने सक्षम मंडल, सक्रिय बूथ और सभी वार्डों में पन्ना प्रमुखों की भर्ती करने की बात कही है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पार्टी छोटे-छोटे स्तर पर भी व्यवस्थित रूप से आगे बढ़े।

कोरोना लॉकडाउन के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। यह बैठक हाल ही में दिल्ली में आयोजित की गई थी। भाजपा के पदाधिकारी बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख ने संबोधित किया। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों, सह-प्रभारियों और राज्यों में पार्टी अध्यक्ष शामिल हुए। एक सूत्र ने बताया कि रक्षा मंडल बनाने के लिए हमें मंडलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा गया है। इन्हें इतना मजबूत बनाने को कहा गया कि ये शीर्ष नेताओं के निर्देशों के बिना पार्टी के कार्यक्रमों की व्यवस्था कर लें। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी को क्या करना चाहिए, इसे लेकर वे प्रतिक्रिया दें।

सूत्र के अनुसार जहां तक सक्रिय बूथ का सवाल है, स्थानीय इकाई से चार राष्ट्रीय कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन करने की उम्मीद की जाती है, जो पार्टी मनाती है। इसमें मन की बात समेत राज्य द्वारा तय किए गए दो क्षेत्रीय कार्यक्रम और बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना शामिल है। भाजपा द्वारा मनाए जाने वाले राष्ट्रीय आयोजनों में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 14 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन शामिल है, जिसे पार्टी सेवा सप्ताह के तौर पर मनाती है। पार्टी नेताओं को दिया गया तीसरा काम पन्ना प्रमुखों की भर्ती करना है। जेपी नड्डा ने शनिवार को असम, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनावों को लेकर पार्टी के महासचिवों के साथ बैठक की थी।