पाकिस्तान और तालिबान के बीच खूनी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले दिनों चमन सीमा पर एक पाकिस्तानी सैनिक की हत्या कर दी गई। इस पाकिस्तानी जवान को एक तालिबानी सैनिक ने मार दिया था। अब इस तालिबानी सैनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह पाकिस्तान के खिलाफ जिहाद का ऐलान कर रहा है। यही नहीं नहीं उसने अन्य तालिबानियों से भी कहा कि वे भी ऐसा करें। तालिबानी सैनिक ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सैनिक अफगानों का अपमान कर रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिक को मारने वाले तालिबानी सैनिक की सोशल मीडिया में सक्रिय तालिबानी प्रशंसा कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि यह हमला उसने खुद से प्रेरित होकर किया है। इस घटना के बाद से पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव अपने चरम पर है। चमन सीमा को एक और दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान और तालिबान के बीच कई बैठकें हुई हैं लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकल पाया है। तालिबानी सैनिक के हमले में दो पाकिस्तानी सैनिक घायल भी बताए जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच बैठक में पाकिस्तान ने मांग की कि तालिबानी सैनिक से दोनों ही पक्ष मिलकर पूछताछ करें। हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं हो पाया है। इस बॉर्डर के बंद होने की वजह से व्यापार भी ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि अब दोनों ही देशों की सरकारों के बीच इस पूरे मामले को लेकर बातचीत चल रही है। बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर लंबे समय से तनाव जारी है। अशरफ गनी सरकार और अब तालिबान दोनों के शासनकाल में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ खूनी झड़पें हो रही हैं। पिछले दिनों पाकिस्तानी फाइटर जेट तो अफगानिस्तान की सीमा में घुस गए थे और कई जगहों पर बम गिराए थे। दोनों ही देशों में डूरंड लाइन को लेकर भी विवाद है। पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाना चाहता है ताकि टीटीपी जैसे आतंकी अफगानिस्तान से न घुसने पाएं जिसका तालिबान विरोध कर रहा है। तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान को अलग करने वाली डूरंड रेखा सही नहीं है। तालिबानी कई पाकिस्तानी इलाकों पर अपना दावा बताते हैं। इस वजह से अक्सर दोनों के बीच झड़प और गोलाबारी होती रहती है।
Related Articles
टेक्सास में घातक गोलीबारी में 1 डिप्टी की मौत, 2 घायल
Post Views: 446 अमेरिकी राज्य टेक्सास के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में एक बार के बाहर घात लगाकर की गई गोलीबारी में एक डिप्टी कांस्टेबल की मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूस्टन पुलिस के कार्यकारी सहायक प्रमुख जेम्स जोन्स ने कहा कि डेप्युटी बार में एक […]
ब्लिंकन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Post Views: 449 वाशिंगटनः अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगान शांति प्रक्रिया तथा अन्य द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों के बारे में अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से बात की। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान […]
UNSC CTC: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए भारत प्रतिबद्ध
Post Views: 433 नई दिल्ली, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) से शनिवार को मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए भारत की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि भारत दशकों से […]