Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Google I/O 2022 : Google Search में मिलेंगे मल्टीसर्च नियर मी, डाइवर्सिफाई सर्च फिल्टर जैसे नए फीचर्स


नई दिल्ली, । Google I/O 2022: गूगल ने बुधवार को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू में अपने सालाना Google I/O 2022 इवेंट का आयोजन किया। सर्च इंजन की दिग्गज कंपनी ने अपने वेब सर्च इंजन में कई फीचर्स और सुधारों की घोषणा की। कंपनी ने Google Assitant के लेटेस्ट अपडेट भी पेश किए। आइए इन सभी डिटेल्स पर एक नज़र डालते हैं।

मल्टीसर्च नियर मी (Multisearch near me)

इंटरनेट यूजर्स के लिए Google Search एक लोकप्रिय सर्च इंजन रहा है। हाल ही में, Google Lens के माध्यम से कई सवाल किए गए हैं। कहा जा रहा है कि, कंपनी ने हाल ही में जिस मल्टीसर्च फीचर की घोषणा की थी, उसे एक अपडेट मिला है। गूगल ने “मल्टीसर्च नियर मी” पेश किया है जो आपको अपने आस-पास की चीजों को खोजने की अनुमति देता है। यह मूल रूप से तब काम करता है, जब आप Google Lens के माध्यम से किसी प्रोडक्ट की खोज कर रहे होते हैं। अगर आप खोज पर “नियर मी” जोड़ देते हैं तो आप अपने आस-पास के परिणाम पा सकते हैं। मल्टीसर्च नियर मी भोजन, परिधान जैसे सभी प्रकार की आइटम्स के लिए काम करेगा। बता दें कि मल्टीसर्च नियर मी इस साल के अंत में विश्व स्तर पर जारी किया जाएगा और शुरुआत में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।