वाराणसी

पिंडरा विधानसभा से अजय राय, रोहनिया से राजेश्वर पटेल


कांग्रेस की जारी पहली सूची में वाराणसी से दो का नाम फाइनल,
समाज में संघर्ष करने वालो को पार्टी बना रही उम्मीदवार – अजय राय

वाराणसी।यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए वाराणसी की पिंडरा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वह इसी सीट से २००९ में निर्दल चुनाव जीत चुके हैं। वह अब तक पांच बार विधायक बन चुके हैं। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी १२५ उम्मीदवारों की पहली सूची में पिंडरा से अजय राय के अलावा रोहनियां विधानसभा से राजेश्वर पटेल को टिकट दिया गया। राजेश्वर पटेल पार्टी के ज़िला भी हॆ। सूची जारी होने बाद प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे अजय राय ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जो सूची जारी हुई है उससे प्रदेश में न्याय व बदलाव की राजनीति की शुरुवात होने जा रही है। ५० महिलाओं को टिकट मिला है जो सँघर्ष की आवाज है,समाज की आवाज है। नई ऊर्जा,युवा ऊर्जा,महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज को टिकट मिला है। प्रियंका गांधी ने यह साबित कर दिया की कांग्रेस पार्टी समानता की पार्टी है,न्यायशील विचारधारा की पार्टी है,गरीब-मजलूमों की पार्टी है व समाज के अंतिम पंक्ति के खड़े व्यक्ति की आवाज मजबूत हो यह वह पार्टी है। आज से प्रदेश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है। समाज में संघर्ष करने वाले प्रत्याशी  को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्नाव की उस लड़की की माँ हमारी प्रत्याशी है जिसने बलात्कार आरोपी विधायक के ख़िलाफ़ न्याय का संघर्ष किया। शाहजहाँपुर की वो आशा बहन हमारी प्रत्याशी है जो मुख्यमंत्री की सभा में अपना हक़ माँगने पहुँची तो उसको पीट-पीट कर उसका हाथ तोड़ दिया गया, लेकिन उनकी आवाज़ नहीं दबा सके। लखीमपुर की वो जनप्रतिनिधि हमारी प्रत्याशी हैं जिसने भाजपा के ख़िलाफ़ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की हिम्मत जुटाई तो उसका चीरहरण किया, लेकिन उसका मनोबल नहीं गिरा पाए। लखनऊ की वो महिला हमारी प्रत्याशी हैं जिनको नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कराने के चलते प्रताड़ित किया गया, लेकिन वो फिर भी सच्चाई के साथ डटी रहीं। सोनभद्र का वो आदिवासी भाई हमारे प्रत्याशी हॆ जिनके आदिवासी भाई बहनों का दबंगों ने नरसंहार किया। सत्ता ने उनके साथ न्याय नहीं किया लेकिन उन्होंने न्याय व संघर्ष का पथ नहीं छोड़ा। अजय राय ने कहा कि  आप इन आवाज़ों को देखिए ये यूपी की आवाज़ें हैं। यूपी के असल मुद्दों पर संघर्ष करने वाली आवाज़ें हैं ऐसे तमाम टिकटो की घोषणा हुई है।