मीरजापुर। जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें तथा अमन चैन पसन्द नागरिको में सुरक्षित वातावरण के प्रति विश्वास बनाए रखने तथा सुरक्षित वातावरण व संदिग्धों की निगरानी व अभिसूचना संकलन के लिए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च शहर क्षेत्र के संकटमोचन से प्रारंभ कर तरकापुर, डैफोडिल्स स्कूल होते हुए सिविल लाइन, रमईपट्टी सहित सम्पूर्ण शहर क्षेत्र में किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर शान्ति, कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी। पैदल मार्च के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली शहर, चौकी प्रभारी वासलीगंज पुलिस बल सम्मिलित रहा। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया जा रहा है।
Related Articles
UP Election Result: उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कौन जीता-कौन हारा? पूरी लिस्ट
Post Views: 9,906 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे जारी हो चुके हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। राज्य की 403 सीटों पर सात चरणों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी मुख्य विपक्षी दल रही है। कांग्रेस […]
मिर्जापुर: शराब पीने के बाद बिगड़ी दो युवकों की तबीयत, मौत
Post Views: 2,677 मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रविवार को जहरीली शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गईा दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि शराब के ठेके से खरीदकर शराब का सेवन किया था, जिसके […]
New Year 2023: काशी के घाटों से बांकेबिहारी की चौखट तक लगा श्रद्धालुओं का रेला, रामलला में भी उमड़ा हुजूम
Post Views: 1,497 नई दिल्ली: पूरी दुनिया ने मुस्कुराहट, नई उमंग, नई ऊर्जा, नए जोश और नई उम्मीदों के साथ साल 2023 का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के लोग भी इससे अछूते नहीं रहे। काशी के घाटों से लेकर मथुरा और अयोध्या के मंदिरों और मां विंध्यावासिनी धाम तक कई मनोरम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें […]