Latest News नयी दिल्ली बंगाल

पेगासस जासूसी कांड का स्वत: संज्ञान ले सुप्रीम कोर्ट: ममता बनर्जी


  1. कोलकाता, । पेगासस जासूसी कांड सामने आने के बाद भारत में लगातार सियासी कोहराम मचा हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह इस मामले का स्वत: संज्ञान ले। ममता ने आरोप लगाया है कि भाजपा भारत को सर्विलांस स्टेट बनाना चाहती है, उन्होंने अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट को देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए खुद से इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। ममता बनर्जी ने अपने फोन के फ्रंट और रियर कैमरे पर टेप लगा लिया है, फोन को दिखाते हुए कहा कि भाजपा सरकार का भविष्य भी इसी तरह से 2024 के चुनाव में सील कर देना चाहिए।

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की बजाए हर जगह सर्विलांस है। केंद्र की भाजपा सरकार देश को सर्विलांस के अंदर रखना चाहती है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के जज और अपने मंत्रियो को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा। मैं सुप्रीम कोर्ट के जज से अपील करती हूं कि वह पेगासस जासूसी मामले का खुद से संज्ञान लें। देश को सिर्फ न्यायपालिका ही चा सकती है। ममता ने भाजपा पर ताकत का बेजा इस्तेमाल का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पैसा, माफिया और ताकत के दम पर भाजपा बंगाल का चुनाव जीतना चाहती थी। भाजपा मोटो है कि चुनाव पर कब्जा कीजिए, न्यायपालिका पर कब्जा कीजिए, मीडिया हाउस पर कब्जा कीजिए।