Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका गांधी के दौरे का तीसरा दिन, वार रूम का करेंगी निरीक्षण


  • लखनऊ, : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने दौरे के तीसरे दिन कांग्रेस कार्यालय पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर आज भी दिन भर चलता रहेगा। पदाधिकारियों की माने तो संगठन को लेकर मिल रही शिकायतों और सुझाव देने वालों से मिलने का कार्यक्रम है।

बंजारा समाज के लोगों, कुछ डॉक्टर्स का डेलिगेशन भी मुलाकात करेगा । इसके अलावा कई सामाजिक संगठन के लोगों से भी आज उनकी मुलाकात होनी है। पार्टी कायार्लय में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू,आराधना मिश्रा भी मौजूद हैं। धीरज गुर्जर भी कांग्रेस कार्यालय में मौजूद हें। सभी राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हुए हैं। कई चरणों में कार्यकर्ताओं मुलाकात करेंगी। शिकायत प्रकोष्ठ के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद कार्यालय में बने वॉर जोन का निरीक्षण करेंगी। तीसरे दिन भी वह देर शाम तक कई बैठकों में शामिल होंगी।