Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना


उन्होंने इस कथित घटना एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में और अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आशा बहन सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय देगी।