Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

प्रियंका यूपी चुनाव को लेकर गंभीर ,अब लखनऊ में रहेगा डेरा,


उत्तर प्रदेश में अपने मिशन विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी बहुत ज्यादा गंभीर हैं इसके लिए उन्होंने अपना मास्टर प्लान भी बना लिया है। उन्होंने तय किया है कि वह अब सोमवार से शुक्रवार तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी। सिर्फ सप्ताहांत यानी शनिवार रविवार को दिल्ली में रहेंगी। विधानसभा चुनाव को लेकर वह लखनऊ में अधिकांश समय देने के साथ ही प्रदेश का भ्रमण भी करेंगी।
कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यूपी के लिए बेहद गंभीर हो चुकीं प्रियंका ने अब खुद ही जमीनी हकीकत जानने का फैसला किया है। उन्होंने तय कर लिया है कि अब वह हर हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान वह प्रदेश के किसी अन्य जिले में भी प्रवास कर सकती है। अब वह सिर्फ शनिवार व रविवार को दिल्ली में अपने परिवार को समय देंगी।

कांग्रेस महासचिव ने अब अपना सारा प्लान तैयार कर लिया है। इसी के तहत 10 अक्टूबर को प्रियंका वाराणसी में एक रैली करेंगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में 7 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होगी। प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश में चार अलग-अलग जगह से बस से निकाली जायेगी। यात्रा का समापन नवंबर में लखनऊ में होगा।