पटना

फिर शुरू होगा नीतीश का जनता दरबार


वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

पटना (आससे)। पटना में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम फिर से प्रारंभ होगा। अप्रैल में दूसरे और तीसरे सोमवार को यह आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश उन लोगों को ही मिलेगा, जिन्होंने कोविड के टीके लिए हों। मंत्रिमंडल सचिवालय ने जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम वापस शुरू होने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सरकार के फैसले से अवगत करा दिया है। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से समय और तारीख का निर्धारण किया जाता है।

कोविड की लहर के दौरान जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। कोविड का प्रकोप कम होने के बाद 12 जुलाई 2021 से उसे वापस शुरू किया गया, लेकिन कोविड की तीसरी लहर में वापस कार्यक्रम पर रोक लग गई।  इस वर्ष आठ फरवरी को एक बार फिर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू हुआ। विधानमंडल का बजट सत्र होने की वजह से कार्यक्रम नहीं हो रहा था। अब वापस अप्रैल से यह आयोजन प्रारंभ होगा। विभाग के अनुसार इस महीने 11 अप्रैल और 18 अप्रैल को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम होगा।