Latest News झारखंड नयी दिल्ली रांची

फेमिना मिस इंडिया में झारखंड की रिया तिर्की… पहली आदिवासी महिला ने लहराया परचम…


रांची, । Jharkhand Riya Tirkey Femina Miss India झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली रिया तिर्की आज रविवार तीन जुलाई को फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया तिर्की ने अपनी प्रतिभा से झारखंड का मान बढ़ाया है। उन्हें आज हर कोई शुभकामनाएं और प्यार भेज रहा है। खुद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टवीट कर उन्हें बधाई दी है। हेमंत सोरेन ने लिखा है कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।

रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर से की है पढ़ाई

मालूम हो कि आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कालेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से प्राप्त की है। वह एक शानदार मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह बैडमिंटन, बेकिंग और एथोलॉजी में काफी रुचि रखती हैं। आदिवासी समुदाय से आने वाली रिया पहली महिला हैं जिन्होंने फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में यह मुकाम हासिल किया है।

आठ वर्ष कड़ी मेहन के बाद मिली यह सफलता

24 वर्षीय रिया तिर्की ने वर्ष 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी थी। करीब आठ वर्षों तक लगातार कड़ी मेहनत करने के बाद वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि हर कोई संघर्ष के बूते अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। बस धैर्य और समर्पण के साथ मेहनत करने की जरूरत है।